पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव ,हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस तीन लोग हिरासत में
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई इधर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।मृतक अधेड़ की पहचान 64वर्षीय शिव साव के रूप में हुई है।
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई इधर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।मृतक अधेड़ की पहचान 64वर्षीय शिव साव के रूप में हुई है।
इधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने हत्या के आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार मृतक के अधेड़ व्यक्ति शिव साव के साथ उसके भाइयों के साथ रात्रि में मारपीट हुई थी और सुबह में उसका घर से 50 मीटर दूरी पर देर से टंगा मिला। हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को टांगने का आशंका जाते है।
फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी FSL टीम को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस और FSL की टीम जांच में जुट गई है। इधर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 3:00 के आसपास हमें जानकारी मिली कि मेरे पिताजी शिव साव के साथ मारपीट कर उनके शव को नींबू के पेड़ से टांग दिया है।
जिसके बाद हम लोग सभी पहुंचे हैं देखा कि उनकी मौत हो चुकी है जिसका पुलिस को सूचना दी गई मेरे पाटीदार और गोतीया लोग ही मारपीट कर हत्या कर दिया है। हालांकि थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति के साथ पहले मारपीट किया गया था उसके सर में चोट भी लगा था।
संभावना है कि पहले मारपीट करके उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांगा गया है फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर तीन लोगों हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ किया जा रहा है। बिहटा से रजत की रिपोर्ट।